RSS

मन की बात…?

25 Sep

जब अच्छे दिन आएंगे
सांसदों के गोद लिए गांव
विकास की ओर सरपट दौड़ते जाएंगे
2 करोड़ युवा स्किल इंडिया कार्यक्रम से स्किल ले
रोजगार पाकर मेक इन इंडिया को सफल बनायेंगे
बुलेट ट्रेन में बैठ हम
स्वच्छ भारत के स्वच्छ नमामि गंगे के दर्शन को जायेंगे
न बेरोजगारी की मार, न महंगाई से रार
पेट्रोल, गैस मिलेंगे कौड़ियों के भाव

परंतु! तब तक के लिए…
राष्ट्रवाद की रक्षा को हिन्दू-मुस्लिम कट मरे
टी वी एंकर सत्ता की दलाली के नित नये कीर्तिमान गढ़ रहे
महंगाई बढ़ रही, रुपया लुढ़क रहा
नकली आंकड़ों के सहारे देश प्रगति पथ पर बढ़ रहा
गरीब मर रहा, चीते और भक्तों का कुनबा रोज बढ़ रहा
रेहड़ी पर मौजूद चाइनीज सामानों का विरोध कर
चीनी कंपनियों के सहारे देश प्रगति पथ पर बढ़ रहा
देश नहीं बिकने दूंगा की टेर लगाने वाला
रेल, बैंक, डाकघर सहित सारे संसाधनों को बेच रहा
क्योंकि! नोटबंदी, एफ डी आई, जी एस टी झांकी है
जजिया जैसा टैक्स लगाना तो अभी बाकी है

और हम!
मन की बात सुन-सुन कर अमृत महोत्सव मनाएंगे
थाली खिसकने का गम नही, पर बॉलीवुड को सबक सिखाएंगे
नेपाल भले हमारी जमीन कब्जा ले,
पर हम तो चीन-पाकिस्तान को टी वी डिबेट के जरिए ही सबक सिखाएंगे
टुकड़ों में बंटते हम, टुकड़ों में ही जीये जायेंगे
रीढ़ की हड्डी तो गल चुकी, नई पीढ़ी को भी अपाहिज बनायेंगे
पार्टी, जाति, धर्म के नाम पर बर्बाद हुए हम मिडिल क्लास
सगर्व अपने हाथों अपनी कब्र खुद ही बनायेंगे
और अपने साथ अपने बच्चों को भी वहीं पर दफनायेंगे

 
Leave a comment

Posted by on September 25, 2022 in Uncategorized

 

Leave a comment